Hot Posts

7/recent/ticker-posts

Prayagraj News: जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं, गंगापार प्रभारी वंदना सिंह!

विनीत द्विवेदी, ब्यूरो प्रयागराज।

प्रयागराज। भाजपा महिला मोर्चा जनपद प्रयागराज गंगापार की समीक्षा बैठक नगर कार्यालय सिविल लाइंस में संपन्न हुई। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री व जनपद प्रयागराज गंगापार की प्रभारी वंदना सिंह ने सभी पदाधिकारियों को महिला मोर्चा के समक्ष आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सब के दायित्वों का बंटवारा भी किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर हर्ष व्यक्त किया। इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।वंदना सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।उन्होंने कहा  आगामी सभी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। नए वोटरों तथा महिलाओं तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाए।
समीक्षा बैठक में जनपद प्रयागराज गंगापार की अध्यक्ष आरती पटेल, जिला महामंत्री रूपम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रीता राज पासी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।