Prayagraj News; प्रयागराज शाश्वत सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की प्रस्तुति।

ब्यूरो, विनीत द्विवेदी

प्रयागराज। शाश्वत सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की प्रस्तुति और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दिनांक 20.06.2025 को समय 7:00 बजे  मे नाटक- " सीता” 'डॉक्टर राम कुमार वर्मा' कृत पौराणिक नाटक है संवाद काव्य मय है दृश्य रावण की लंका में स्थित अशोक वाटिका के नीचे चिंता मे बैठी जानकी का है। महारानी सीता अशोक वाटिका में अशोक वृक्ष के नीचे बैठी है वह शोकाकुल है रावण ने महादेव शंकर के मंदिर में दसवां उत्सव मनाया। चारों ओर रावण की जय कार और चहल पहल है। विचित्रा, सुलेखा तथा सौदामिनी उत्सव का काव्यमय  वर्णन करते हुए सीता को रावण की महारानी बनाने की दिशा में प्रयत्नशील रहती हैं। रावण के अनुनय विनय पर सीता रावण को धिक्कारती है। निडरता से राम-लक्ष्मण की वीरता शौर्य, प्रताप के बारे में रावण को बताती है।
 रावण क्रुध हो सीता के वध के लिए तैयार हो जाता है। तब मंदोदरी उसे समझाती है। त्रिजटा नाम की दासी सीता के प्रति प्रेम भाव रखती है। वह राम भक्त है सीता को सांत्वना देते हुए उन्हें धैर्य रखने को कहती हैं। हनुमान के आने से सीता को लक्ष्मण राम की कुशलता मिलती है तथा अपने उद्धार का समय निकट आते देख प्रसन्न होती है। इस नाटक का निर्देशन ऋतंधरा मिश्रा ने किया। वस्त्र विन्यास प्रतिभा, वंदना मिश्रा व रूप सज्जा हामिद अंसारी की रही। नाटक में सीता की भूमिका दिव्या शुक्ला ने अपने अभिनय से बखूबी निभाई, सौदामिनी, सीता दो व नृत्यांगना का बेहतरीन अभिनय अनुष्का कुशवाहा ने किया, त्रिजटा व विचित्रा की भूमिका पूजा यादव ने बेहतरीन भूमिका निभाई चित्रा, प्रसिद्ध श्रीवास्तव, सुलेखा प्रतिभा मिश्रा विशाखा अनुष्का दुबे रावण की भूमिका में अवधेश यादव गिरधर हनुमान की भूमिका में अमित यादव और मंदोदरी की भूमिका प्रिया श्रीवास्तव ने बखूबी निभाई। इस मौके पर शहर की वरिष्ठ एवं युवा रंगकर्मी, दर्शक मौजूद थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डी0आई0जी श्री जुगुल किशोर तिवारी और विशिष्ट तिथि डॉक्टर आर0के0 सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्राजूलन के साथ की मंच का संचालन नवीन सिन्हा ने किया। संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन ऋतंधरा मिश्रा का रहा।

संगीत संचालन - प्रिंस पांडे, वस्त्र विन्यास - प्रतिभा वंदना, रूप सज्जा -हामिद अंसारी , रिहर्सल प्रभारी - साधना ,फोटो वीडियोग्राफी -ऐ0के0 फोटो और वीडियो, प्रसार प्रचार  -  श्रेयांश, ऋषा, प्रकाश परिकल्पना - सुजायघोषाल, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था उमेश कुशवाहा, संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन ऋतंधरा मिश्रा

0 Comments