अखिलेश यादव ने रीवा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हां, मैं मानता हूं कि I.N.D.I.A. गठबंधन है, लेकिन गठबंधन के अंदर समाजवादी पार्टी है और उसकी अपनी लड़ाई है।’
विधानसभा चुनाव को मानिए देश का चुनाव
सपा प्रमुख ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देश का चुनाव मानना चाहिए। इस विधानसभा चुनाव को देश का चुनाव समझें।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग झूठे हैं, जो वादा करते हैं उसे पूरा नहीं करते। कहा गया था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन महंगाई दोगुनी हो गई। समाजवादी पार्टी कई सालों से मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। उसने राज्य में काम किया है और समाजवादी विचारधारा की जरूरत है। बेरोजगारी, महंगाई और अन्याय बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि इस बार सपा अधिक सीटें जीतेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग न जाने क्या क्या प्रचार करते हैं। पता नहीं कहां से इतनी धन दौलत आई है कि टीवी पर भाजपा का ही प्रचार हमें दिखाई देता है। अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन आ रहे हैं। आज भी गरीबों का, किसानों का और खासकर आदिवासी भाई बहनों का कोई भाग्य नहीं बदला।
भाजपा ने अपने 78 प्रत्याशियों का किया ऐलान
मध्य प्रदेश में भाजपा ने 78 प्रत्याशियों का ऐलान दो सूचियों से किया है। आखिरी सूची सोमवार को जारी की गई। बीते दिनों ने आम आदमी पार्टी ने भी 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वह मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
0 Comments