भाजपा कार्यालय पर आयोजित पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर की जयंती कार्यक्रम

भाजपा कार्यालय उन्नाव में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जयंती और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी  विधायक पंकज गुप्ता बम्बा लाल दिवाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील आदि उपस्थित कार्यकर्ताओं और छात्रों ने  पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा हम सब लगातार 15 दिनों से हर्षोल्लास के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा मोदी जी योगी जी भाजपा के कुशल संगठन और सरकार ने हमें यह अवसर दिया कि मां अहिल्या बाई होलकर जैसे जीवन जीने वाले व्यक्तित्व का हमलोग यशगान कर सके हमलोग गाथा गा सके उन्होंने जिस प्रकार का जीवन जिया सनातन की ध्वज पताका को अनंत ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया अपने जीवन काल में 3000 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया उनका जीवन दर्शन हमारे लिए प्रेरणा मंत्र है हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे प्रेरणादाई व्यक्तिव का 31 मई 1725 में उनका जन्म हुआ था आज 300 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मना रहे हैं।

विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता  जिले ब्लॉक और नगर पंचायत वार्ड स्तर पर कार्यक्रम के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श जीवन चरित्र को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का काम हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी विगत 11 वर्षों से निरंतर करते आ  रहे हैं जिस प्रकार अहिल्या बाई जी ने हजारों मंदिरों  पुनर्निर्माण करने का काम किया था महिला सशक्तिकरण का कार्य किया था महिलाओं को मजबूत करने का कार्य किया था उसी तरह देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। मंदिरों का जीर्णोधार करने का कार्य रहे हैं उनकी भव्यता बनाने का कार्य कर रहे हैं।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा देवी अहिल्याबाई होलकर ने परिपूर्ण सुशासन व्यवस्था, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर समरस समाज, सुरक्षित समृद्ध राज्य का एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 130 विखंडित मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा पुनर्निर्माण किया। नदियों पर घाट, धर्मशालाएं बनवाईं, अन्न सत्र प्रारंभ किये और पूजा-पाठ की स्थाई व्यवस्था की। देशभर में सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा की और देश को एक सूत्र में पिरोया।


 अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरवात वंदे मातरम से समापन राष्ट्र गान से हुई। कार्यक्रम में विगत दिवस ऑनलाइन माध्यम से अहिल्या बाई होलकर परीक्षा में विभिन्न आयुवर्ग प्रतिभाग कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक, प्रतीक चिन्ह पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रथम पुरस्कार में 1500 रुपए प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र भेंट किया गया प्रथम पुरस्कार की राशि बांगरमऊ चेयरमैन राम जी गुप्ता द्वारा, द्वितीय पुरस्कार में 1000 रुपए प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र भेंट किया गया द्वितीय पुरस्कार की राशि भाजपा नेता विवेक तिवारी द्वारा, तृतीय पुरस्कार 500 रुपए प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र भेंट किया गया तृतीय पुरस्कार की राशि भाजपा नेता संदीप निगम द्वारा दी गई।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशु को प्रथम, आराध्या शुक्ला को द्वितीय, वंश राधल को तृतीय, 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग में राधिफा को प्रथम, तान्या कश्यप को द्वितीय, आदर्श कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक अनिल कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी , विधायक  सफीपुर बंबा लाल दिवाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, वेणु रंजन भदौरिया, जिला महामंत्री विपिन मिश्रा आशीष बाजपेई , अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील , अनिल कुशवाहा , क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत , बांगरमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी गुप्ता, संदीप निगम, विवेक तिवारी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित छात्र भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments